{"_id":"6abb9036695b107cc10d2a23","slug":"ambedkarnagar-17-female-workers-at-a-yarn-mill-fall-victim-to-food-poisoning-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: धागा मिल में काम करने वाली 17 महिला कर्मी फूड पॉइजनिंग का शिकार, मामले को दबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: धागा मिल में काम करने वाली 17 महिला कर्मी फूड पॉइजनिंग का शिकार, मामले को दबाने का आरोप
Tue, 29 Sep 2026 03:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:47 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के अलीगंज में धागा मिल में काम करने वाली 17 महिलाएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। वहीं, प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगंज के इनामीपुर स्थित पार्थ ट्रेड धागा मिल में काम करने वाली 17 महिलाकर्मियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिलाकर्मियों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की बात सामने आ रही है।
इनमें कुछ महिला कर्मियों के नाबालिग होने की भी चर्चा है। इन सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मिल प्रबंधन पर मामले को दबाने के प्रयास के आरोप लगाए जा रहे हैं।
सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। घटना की वास्तविक वजह और प्रभावित महिलाकर्मियों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।