{"_id":"641c9d33a3a087f3b803a2e4","slug":"ambedkar-nagar-tops-in-development-works-ambedkar-nagar-news-c-13-1-144643-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विकास कार्यों में अंबेडकरनगर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विकास कार्यों में अंबेडकरनगर प्रदेश में अव्वल
Fri, 24 Mar 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विकास कार्यों में जिले को एक बार फिर से 75 जनपदों की रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम ने इसे सामूहिक प्रयास व टीम भावना का नतीजा बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसी जज्बे के साथ काम करना है।
डीएमअविनाश सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे सिर्फ बजट व योजनाओं पर ही केंद्रित न रहें। यह तय करें कि उपलब्ध संसाधनों के बीच कैसे बेहतर सुविधाएं आम लोगों को मुहैया कराई जा सकती हैं। इसमें जन भागीदारी भी जरूर सुनिश्चित की जाए जिससे उनका भी लगाव हो सके।
जिले को बीते दिनों कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा जारी रैंकिंग सूची में पिछले दिनों समुचित स्थान नहीं मिल पाया था जबकि पूर्व में जिले को पहला स्थान मिल चुका है। इस बीच अब एक बार फिर से जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता वाले 37 कार्यक्रमों में से 35 कार्यक्रमों में जिले की उपलब्धि शानदार रही है। इनमें नहरों की सफाई, किसान सम्मान निधि, सामूहिक विवाह योजना, विद्यालयों का निरीक्षण, शौचालय निर्माण, आवास निर्माण, कन्या सुमंगला योजना, परिवार नियोजन कार्यक्रम, पीपीपी परियोजना, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, खाद्यान्न वितरण, ऑपरेशन कायाकल्प, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पशु टीकाकरण, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, गोवंशीय पशुओं की ईयर टैगिंग, पंचायत भवन निर्माण व आईसीडीएस पोषण अभियान आदि कार्यक्रम मुख्य रूप से शामिल रहे।
डीएम अविनाश सिंह ने गुरुवार को जिले को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए सीडीओ अनुराज जैन एवं सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम भावना को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि जिले में लागू 58 कार्यक्रमों में से सभी कार्यक्रमों में जिले को इस बार ए श्रेणी मिली है।
हमें आगे भी इसी स्थिति को बरकरार रखना है। शासन की प्राथमिकता को लेकर सदैव सजग रहने का निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सब की सामूहिक तौर पर है।