फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से बसपा को मिलेगी मजबूती

Tue, 11 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक एक दिन पूर्व जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन मजबूती को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी महसूस करते हुए कार्य को अंजाम तक पहुंचाना होगा। इसके लिए सभी लोग तैयार रहें। बाद में सपा छोड़कर आए कई कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता की पार्टी के रीढ़ होते हैं। उन्हीं के बल पर संगठन अपनी नीतियों व विचारों को समाज तक पहुंचाता है।
विज्ञापन

ऐसे में उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं कि वह संगठन को और मजबूत बनाने के साथ उसकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाए।
सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान कभी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। सभी के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में टांडा विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता पवन कुमार मौर्य, गुरुप्रसाद, आनंद मौर्य, प्रमोद चौरसिया, शिवकुमार गौतम, सुनील गुप्त, संदीप मौर्य व पवन आदि को पूर्व सांसद ने पार्टी का झंडा थमाकर सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed