फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

रेलवे ने अयोध्या व अंबेडकरनगर से छीन ली दो एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा

Thu, 06 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। देश भर में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के जश्र के बीच रेलवे ने अकबरपुर व अयोध्या से होकर जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन का रूट डायवर्ट करने का फैसला किया है। इससे अयोध्या व अंबेडकरनगर जनपद के यात्रियों को ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर करारा झटका लगेगा। गया, धनबाद, बोकारो व हावड़ा आदि स्टेशन तक जाने तथा उधर से आने के लिए इन दोनों ट्रेन का प्रमुखता से इस्तेमाल करते रहे हैं। अब जबकि रेलवे ने इन ट्रेनों को प्रतापगढ़ व रायबरेली से होकर गुजारने का निर्णय लिया है तो निश्चित तौर पर दोनों जिले के हजारों यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना होगा।
विज्ञापन

एक तरफ जब भगवान राम के नाम पर भव्य मंदिर निर्माण शुरू होने के चलते समूचे देश में अयोध्या की चर्चा है, तब उसी अयोध्या व उससे सटे अंबेडकरनगर जनपद से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाओं से इन दोनों क्षेत्रों को वंचित कर देने का फैसला रेलवे ने लिया है। राम मंदिर निर्माण शुरू होने को लेकर रेलवे ने भी अयोध्या में तमाम तैयारियों का दावा किया था। इसमें अयोध्या में भव्य स्टेशन निर्माण समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का जिक्र था। हालांकि अब दून एक्सप्रेस व किसान एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाओं से यात्रियों को वंचित करते समय इस क्षेत्र का ध्यान रेलवे को नहीं आया।
विज्ञापन

बताते चलें कि झारखंड के धनबाद से चलकर फिरोजपुर कैंट तक जाने वाली गंगासतलज/किसान एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने आगामी दिनों में बनारस के बाद प्रतापगढ़ व रायबरेली होते हुए लखनऊ तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। इससे अंबेडकरनगर व अयोध्या जनपद के यात्रियों को तगड़ा झटका लगना है। कारण यह कि धनबाद, गया व बोकारो आदि शहर तक जाने तथा उधर से आने के लिए इन दोनों जिलों के ही यात्री मुख्य रूप से इस ट्रेन का प्रयोग करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में जब ट्रेन का संचालन शुरू होगा तो दोनों जिले के यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ अब नहीं मिल पाएगा। इसी तरह पश्चिम बंगाल के हावड़ा से चलकर देहरादून तक जाने वाली दून एक्सप्रेस ट्रेन भी वाराणसी के बाद प्रतापगढ़ व रायबरेली होकर चलेगी। पश्चिम बंगाल जाने के लिए यात्री इसी ट्रेन का इस्तेमाल प्रमुख से करते आए हैं। हालांकि इसका लाभ भी अब यात्रियों को नहीं मिल पाएगा। रेलवे का यह निर्णय निश्चित रूप से करारा झटका साबित होगा।

दोनों ट्रेनों का संचालन फिलहाल नहीं हो रहा है। कोई लिखित सूचना नहीं है, लेकिन मौखिक जानकारी मिली है कि दोनों ट्रेन का फिलहाल रूट डायवर्ट किया जा रहा है। रेलवे आगे जैसा स्थाई निर्णय लेगा, वह सामने आएगा।
- जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed