{"_id":"5f2c303a8ebc3e3ce151ddee","slug":"ambedkar-nagar-ambedkar-nagar-news-lko5339577188","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते लाइनमैन का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते लाइनमैन का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। स्थानीय उपकेंद्र के लाइनमैन द्वारा घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ है। अधिशाषी अभियंता का कहना है कि यदि ऐसा कोई मामला होगा तो दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार देरशाम भीटी उपकेंद्र पर तैनात एक लाइनमैन का वीडियो वायरल हुआ।
इसमें कुछ पैसों का लेनदेन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में घूस लेने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि लाइनमैन पैसा लेकर फाइल में रख रहा है। आरोप है कि इस दौरान वहां जेई भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि भीटी बाजार में एक स्टूडियो संचालक के पास घरेलू कनेक्शन है। कमर्शियल कनेक्शन देने के नाम पर संचालक से अब तक 12 हजार रुपए लिया जा चुका है। परंतु उसे अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
उसने कनेक्शन करने की बात तो कहा गया कि जब तक हम लोग हैं, तब तक क्या दिक्कत है। उधर अधिशाषी अभियंता वीके पटेल से जब इस बावत बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास न तो ऐसी कोई वीडियो आया है, और न ही शिकायत मिली है। मामले की छानबीन करायी जाएगी। यदि ऐसा कुछ तथ्य सामने आता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।