{"_id":"5f2ad56a8ebc3eabe945f877","slug":"ambedkar-nagar-ambedkar-nagar-news-lko5337990129","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण शिलान्यास का चहुंओर दिखा उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण शिलान्यास का चहुंओर दिखा उल्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण शिलान्यास को लेकर जिले में उत्साह का माहौल दिखा। शहर से लेकर गांव तक में महापर्व जैसा उल्लास देखने को मिला। बाजारों में ध्वज पताका लगाने के साथ ही कई जगह गुब्बारे भी लगाए गए थे। मंदिरों से लेकर घरों तक में पूजन अर्चन का दौर चला। कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं धार्मिक गोष्ठी का आयोजन कर भगवान राम की आरती उतारी गई।
कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादा भीड़ तो इकट्ठा नहीं की गई, लेकिन जिले के तमाम मठ मंदिरों में मंदिर शिलान्यास मौके पर हवन पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष का फल मिलने पर अपार खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूजन पूजन कार्यक्रम संपन्न करने के बाद नागरिकों ने आतिशबाजी कर व एक एक दूसरे का मुंह मीठाकर खुशियां मनायीं। कई जगह आम नागरिकों में मिष्ठान वितरण के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई थी।
मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में आयोजित भूमि पूजन समारोह को जिले में बड़े पर्व के रूप में मनाया गया। सुबह से ही नागरिकों में श्रद्धा व खुशियां के हिलोरे ले रही थीं। अयोध्या की तैयारियां की जानकारी जहां लोग टेलीविजन के माध्यम से घरों में बैठकर ले रहे थे, वहीं स्थानीय स्तर पर हो रहे आयोजनों में श्रद्धालु जुटे नजर आए। सभी को इंतजार था सवा 12 बारह बजने का और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम शुरु करने का।
विज्ञापन
भूमि पूजन कार्यक्रम शुरु होते ही श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया। भगवान श्रीराम के उद्घोष भी होने लगे। सैकड़ों वर्ष से चल रहे संघर्ष के उपरांत मिले इस प्रतिफल को साकार होता देख हर किसी के चेहरे पर श्रद्धा व उत्साह का माहौल था। घर हो या फिर मंदिर हर जगह पूजन अर्चन हुआ। भगवान राम के आदर्शों और उनके दिखाए मार्गों पर चलने का लोगों ने संकल्प भी दोहराया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में उल्लास दिखा।
अयोध्या में भूमि पूजन संपन्न होने के बाद जिले में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी का दौर चला। इससे पहले रात में ही प्रमुख मार्गों पर जहां ध्वजा पताका लगा दिया गया था, वहीं अकबरपुर नगर के शहजादपुुर में नागरिकों ने सड़कों पर गुब्बारे भी सजाए थे, जो नागरिकों को खूब आकर्षित कर रहे थे। सड़कों के दोनों तरफ नगर पालिका प्रशासन द्वारा चूनाकारी भी कराया गया था। विशेष साफ सफाई भी नजर आ रही थी।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष धर्म प्रसार उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में जलालपुर के मठिया माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसमें जिला संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, जिला मंत्री बृजेश सिंह, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, महामंत्री डॉ मिथिलेश त्रिपाठी आदि पदाधिकारियों के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
इसके बाद भगवान राम की भव्य आरती उतारी गई, और मिष्ठान का वितरण हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन अकबरपुर चंद्रप्रकाश वर्मा ने अपने कैंप कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण कर कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी भी की। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने समर्थकों के साथ शहजादपुर में वृहद मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। अकबरपुर नगर के इंद्रलोक कालोनी में भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, रणवीर सिंह, विवेक सिंह, संदीप श्रीवास्तव, गुडलक सिंह, संतोष पांडेय, उमेश कुमार सिंधी, कौशलेंद्र सिंह आदि ने आम नागरिकों के सहयोग से वृहद मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
करीब 40 कुंतल लड्डू तैयार कर नगर में वितरित किया गया। टांडा, आलापुर, जलालपुर, मालीपुर, महरुआ, भीटी व कटेहरी आदि क्षेत्रों में राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी कर नागरिकों ने खुशी का इजहार किया। शाम होने के साथ ही श्रद्घालुओं ने अपने घरों में घी के दिए जलाए, और प्रभु राम की आरती उतारी।