{"_id":"5f2994158ebc3e4ad7123ce5","slug":"ambedkar-nagar-ambedkar-nagar-news-lko533683979","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास के साथ जिले में मना रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के साथ जिले में मना रक्षाबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भाई बहन के स्नेह के रूप में मनाया जाने वाला रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को समूचे जिले में हर्षोल्लास के साथ मना। बहनों ने भाईयों के कलाई में राखी बांधी, और मुंह मीठा कराया। इसके साथ अपने इस अटूट बंधन को जीवनपर्यंत चलते रहने का संकल्प दोहराया। भाईयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए। ग्रामीण क्षेत्रों में मेले का आयोजन हुआ। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते मेले में न तो पर्याप्त दुकानें पहुंची, और न ही दर्शक। ऐसे में यह आयोजन सिर्फ परंपरा निर्वहन तक ही सीमित रहे। उधर पूरे दिन सड़कों पर आवागमन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मिठाई व रक्षा बंधन विक्रेताओं के भी चेहरे खिले नजर आए।
रक्षा बंधन पर्व सोमवार को समूचे जिले में उल्लास से मना। सुबह से ही घरों से लेकर बाजारों तक में रौनक बिखरने लगी। कोई बहन के घर जाने की तैयारी में जुट गया तो कोई भाई के घर। ऐसे में सुबह से ही सड़कों पर आवागमन का सिलसिला शुरु हो गया। मुख्य मार्ग से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर आवागमन जारी दिखा। कोरोना संक्रमण के बीच मिली छूट ने रक्षाबंधन पर्व के उल्लास को और बढ़ा दिया। घरों से युवक युवतियों के निकलने से मिठाई व रक्षाबंधन विक्रेताओं के चेहरे भी खिले नजर आए। कोरोना संकट के चलते चेहरे पर छायी मायूसी ने रक्षाबंधन में बेहतर मिठाई की बिक्री ने दुकानों को थोड़ी राहत जरूर पहुंची।
बहनों ने भाइयों के कलाई में रक्षासूत्र बांधने के साथ ही आरती उतारी, और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके अलावा कई क्षेत्रों में परंपरा के तहत मेले का आयोजन भी हुआ। गांव के बच्चों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न खाद्य सामाग्रियों व खिलौने की दुकानों का लुत्फ उठाया। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बनगांव स्थित बाबा निहालदास की कुटी पर दशकों से लगते चले आ रहे मेले का आयोजन हुआ। हालांकि कोरोना के चलते इस बार न तो पर्याप्त दुकानें पहुंची, और न ही मेलार्थी। पुजारी ने मेले के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित मेलों में गत वर्षों की भांति इस बार भीड़ नही जुटी।
विज्ञापन
बाजारों में दिखी रौनक के बीच पुलिस महकमा भी सक्रिय नजर आया। तिराहों, चौराहों पर पुलिस का सख्त पहरा दिखा। जिला मुख्यालय पर जाम की स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए लगभग पूरे दिन पुलिसकर्मी अलग अलग क्षेत्रों में मोर्चा संभालते नजर आए। जिला मुख्यालय के अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर, इल्तिफातगंज, मालीपुर व भीटी आदि क्षेत्रों में भी पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय दिखी। न सिर्फ आवागमन को सुचारु रखने के लिए बल्कि सुरक्षा को लेकर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए।