फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

उपचार के लिए आयी युवती से चाय दुकानदार ने किया दुष्कर्म

Thu, 30 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
बसखारी। गैर जनपद से इलाज के लिए आयी एक युवती के साथ चाय दुकानदार द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्घ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र की एक युवती अपने माता पिता के साथ उपचार के सिलसिले में बसखारी आयी थी। बाजार में रहकर वह अपना इलाज करवा रही थी। आरोप है कि युवती के कमरे के सामने जयप्रकाश निवासी मिट्टी शहाबुद्दीन, थाना बनियापुर, छपरा बिहार निवासी चाय की दुकान करता था। उसकी दुकान पर अक्सर युवती भी चाय लेने के लिए आती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दुकानदार आए दिन युवती से छेड़छाड़ करता रहता था। इसकी शिकायत युवती ने कई बार अपने परिजनों से की थी। परिजन लोक लाज के चलते कहीं शिकायत नहीं किए। बीते सोमवार को युवती के माता-पिता दर्शन करने एक धार्मिक स्थान पर गए थे। युवती कमरे में अकेली थी। आरोप है कि दुकानदार जयप्रकाश मौके का फायदा उठाकर युवती के पास जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। माता पिता के लौटने पर युवती ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र थाने में दिया। प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्घ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से वह दुकान बंद कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed