फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Allegations of arbitrariness in reservation of gram panchayats

ग्राम पंचायतों के आरक्षण में मनमानी का आरोप

Mon, 22 Mar 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Allegations of arbitrariness in reservation of gram panchayats
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए निर्धारित आरक्षण के विरोध में डल्लानिजामपुर, अमेदा व राजेपुर धर्मापट्टी के ग्रामीणों ने एडीएम से मुलाकात की। साथ ही आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि जो आरक्षण निर्धारित किया गया है, वह नियमानुसार नहीं है। ऐसे में इसे बदला जाए। कहा कि ग्राम पंचायतों में आरक्षण में मनमानी की गई है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

20 मार्च को पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हुई थी। इसके बाद 20 से 23 मार्च तक आपत्तियां व दावे दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन सबसे अधिक ग्राम प्रधान पद के लिए आपत्तियां दर्ज कराई गईं। सोमवार को भी आपत्तियां दर्ज कराने का कार्य चला। डल्लानिजामपुर के राधेश्याम वर्मा, लालजी विश्वकर्मा, रामदीन गुप्ता, देवीप्रसाद ने कहा कि पिछले 50 वर्ष से यहां की सीट ग्राम प्रधान पद के लिए पिछड़ा वर्ग की नहीं हो सकी है। गत दिनों जो सूची जारी हुई है, उसकेे अनुसार प्रधान पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यह कतई उचित नहीं है। ऐसे में इसमें बदलाव करते हुए पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

अमेदा के छोटेलाल, महेंद्र कुमार, विक्रमाजीत, अमरजीत, दीपक ने कहा कि बीते 50 वर्ष से अब तक यह सीट ग्राम प्रधान पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हुई है। इस बार जो सूची जारी हुई है, उसके अनुसार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। जनभावनाओं को देखते हुए इसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाए। राजेपुर धर्मापट्टी के इमरान ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि लंबे समय से यह सीट ग्राम प्रधान पद के लिए पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुई है। ऐसे में नियमानुसार इस बार अनुसूचित जाति महिला को बदलकर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed