{"_id":"6910d17d0d98fa014007caf0","slug":"allama-iqbal-gave-the-message-of-love-for-the-country-through-poetry-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-145004-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अल्लामा इकबाल ने शायरी से दिया वतन से मोहब्बत का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अल्लामा इकबाल ने शायरी से दिया वतन से मोहब्बत का पैगाम
Sun, 09 Nov 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
बसखारी के एक कॉलेज में उर्दू डे पर संबोधित करते अतिथि व मौजूद लोग।
अंबेडकरनगर। बसखारी के मकोइया स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को शायर अल्लामा इकबाल के जन्म दिवस को उर्दू डे के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोहसिन खान ने की, जबकि संचालन अतुल त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उर्दू भाषा की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भाषा मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती है। मुख्य अतिथि शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि अल्लामा इकबाल उर्दू शायरी के चमकते सितारे थे। उनकी शायरी ने समाज को नई दिशा दी और वतन से मोहब्बत का पैगाम दिया। प्रधानाचार्य मोहम्मद मोहसिन खान ने कहा कि शायर इकबाल ने अपनी शायरी के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का कार्य किया और लोगों को एकता के सूत्र में पिरोया। अतुल त्रिपाठी ने कहा कि उर्दू भाषा ने हमेशा विश्व शांति और भाईचारे का संदेश दिया है। नूरजहां खान ने कहा कि उर्दू जुबान में अद्भुत मिठास है जो लोगों को अपनापन का एहसास कराती है।