{"_id":"d29ff93712e597064e6562f5c2f1b88c","slug":"all-nominations-found-valid-in-veryfication-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सभी नामांकन पत्र मिले वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सभी नामांकन पत्र मिले वैध
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
दोनों विकास खंड में नामांकन पत्रों की जांच में कोई भी परचा अवैध नहीं पाया गया। मालूम हो कि बीते 19 नवंबर से दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी विकास खंड में ग्राम प्रधान के कुल 189 व ग्राम पंचायत सदस्य के 2253 पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी जो कि 20 नवंबर को संपन्न हुई।
विज्ञापन
21 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया प्रारंभ हुई। पहले दिन 19 नवंबर को हुए नामांकन पत्रों की जांच हुई। एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने बताया कि पहले दिन की जांच में कोई भी नामांकन पत्र अवैध नहीं पाया गया।
विज्ञापन