{"_id":"66afb76d720f1ebcfa0727c7","slug":"albendazole-medicine-will-be-given-to-two-lakh-31-thousand-children-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-119204-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो लाख 31 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजॉल दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो लाख 31 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजॉल दवा
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र आलापुर में दो लाख 31 हजार बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा (अल्बेंडाजॉल) खिलाई जाएगी। जहांगीरगंज तथा रामनगर में 10 अगस्त को डीएम अभियान का शुभारंभ करेंगे। विभाग ने भी इसके लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
तहसील क्षेत्र में 10 अगस्त को 19 साल तक के दो लाख 31 हजार बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए अल्बेंडाजॉल दवा खिलाई जाएगी। 14 अगस्त को माप अप राउंड चलेगा। इसमें किन्ही कारणों से छूटे हुए बच्चों को यह दवा दी जाएगी। इसमें से जहांगीरगंज में एक लाख 15 हजार तथा रामनगर में एक लाख 26 हजार बच्चों को दवा खिलाए जाने का लक्ष्य है। दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आशा और एएनएम को प्रशिक्षण देखकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। क्षेत्र के सभी बच्चों को दवा खिलाने के लिए स्कूलों से भी सहयोग लिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग अभियान के दिन सभी विद्यालयों में भी कैंप लगाकर यह दवा बच्चों को देगा। 10 अगस्त को डीएम अविनाश सिंह जहांगीरगंज विकासखंड के चित बहाल इंटर कॉलेज पूरनपुर तथा रामनगर के एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जहांगीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. उदय चंद ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। नवजात शिशुओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने एवं रक्त की कमीं की समस्या को दूर करने के लिए बच्चों को पेट में कीड़ा मारने की दवा खिलाई जाएगी।