{"_id":"592b0ae84f1c1bf014bdad57","slug":"akhil-get-first-position-in-the-district-in-cbse-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं में अखिल ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं में अखिल ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 28 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इंटरमीडिएट में डालिम्स सनबीम स्कूल विद्युतनगर के अखिल सिंह ने जिले में बाजी मारी है। उन्हें 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। रेडिएंट इंटर कॉलेज जलालपुर के शिवेंद्र सिंह ने 94.1 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तो वहीं रेडिएंट की ही तान्या श्रीवास्तव 91.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा के परिणाम रविवार दोपहर घोषित होते ही जिले के आधा दर्जन से अधिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सफल हुए ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने परिवारीजनों के साथ खुशी के इस मौके को शेयर किया।
विज्ञापन
विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार डालिम्स सनबीम स्कूल के कुल 31 छात्र-छात्राओं में से 30 उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य एके कपूर के अनुसार अखिल कुमार सिंह ने 94.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय के अलावा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुतूल फातिमा 91.6 अंक प्राप्त कर द्वितीय व रोहित कुमार यादव 91.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर के प्रधानाचार्य डीएम उपाध्याय ने बताया कि कुल 46 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण हुए। इनमें रितु वर्मा ने 88.88 प्रतिशत पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा विवेक यादव 85.6 प्रतिशत पाकर द्वितीय व अभिषेक सिंह 81.2 प्रतिशत पाकर तृतीय स्थान पर रहे।
विवेकानंद शिशुकुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल विद्युतनगर के प्रधानाचार्य वीके मिश्र ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 60 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 49 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली जबकि 10 का कम्पार्टमेंट आया है। एक छात्र असफल हुआ।
91.2 प्रतिशत अंक पाकर विशाल वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 90.4 प्रतिशत अंक पाकर पंकज द्वितीय व 89.4 प्रतिशत अंक पाकर सूर्यप्रताप राय तृतीय स्थान पर रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार रेडियंट चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर के प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ल ने बताया कि कुल 367 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 10 ने परीक्षा नहीं दी। सभी उत्तीर्ण हुए।
इनमें शिवेंद्र प्रताप सिंह ने 94.1 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। 91.8 प्रतिशत अंक पाकर तान्या श्रीवास्तव द्वितीय स्थान जबकि 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर वैष्णवी मिश्रा विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहीं।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकेडमी रामनगर के प्रधानाचार्य आरएस गुप्त ने बताया कि इंटरमीडिएट में कुल 62 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 78 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण रहे। महेश यादव ने सर्वाधिक 87 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान पाने वाले हिमांशु चौधरी को 82.4 प्रतिशत अंक मिला। दीपशिखा पांडेय व श्याम यादव 77.8 प्रतिशत अंक हासिल तृतीय स्थान पर रहे। अकबरपुर नगर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 100 बच्चों में से 89 ने ही परीक्षा दी थी। सभी उत्तीर्ण हुए।
इनमें 88.4 प्रतिशत अंक हासिल अविनाश आर्य को प्रथम स्थान मिला। अरसलान अहमद 87.4 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान व 86.4 प्रतिशत अंक हासिल कर कुंवर पटेल तीसरे स्थान पर रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय अकबरपुर के कुल 30 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 27 सफल हुए।
प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा ने बताया कि नीलम शुक्ला 90.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त किया। नम्रता मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तथा आकांक्षा 89 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानाचार्य मोहम्मद मुजीब खां ने बताया कि कुल 64 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 57 बच्चों को उत्तीर्ण होने में सफलता मिली। इसमें 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली फरहत फातिमा को प्रथम स्थान, 88 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सदफ नायाब को द्वितीय व जीशान अहमद 86.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहे।