{"_id":"6b0472212563c63bb50e09cf","slug":"ajays-death-case-reaches-the-dms-office-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-169772-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अजय की मौत का मामला पहुंचा डीएम दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अजय की मौत का मामला पहुंचा डीएम दरबार
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर बाजार स्थित एक स्पा सेंटर में बहारमपुर गांव निवासी अजय निषाद (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सोमवार को परिजनों ने जिलाधिकारी ईशा प्रिया से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। मृतक के बड़े भाई सुनील निषाद और भतीजी अर्पिता व अन्य परिजनों ने आलापुर थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
उनका कहना था कि थानाध्यक्ष के व्यवहार से आहत होकर उन्होंने पहले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। करीब चार घंटे तक शव अस्पताल में पड़ा रहा। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जहांगीरगंज थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। परिजनों ने रामनगर के न्योरी रोड स्थित स्पा सेंटर को बंद कराने की भी मांग की।
डीएम ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर देर शाम तहसीलदार राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पा सेंटर के नीचे संचालित दुकानों के व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
बहरामपुर निषाद बस्ती निवासी अजय निषाद 20 नवंबर को अपने बड़े भाई सुनील के साथ रामनगर बाजार में गन्ना बेचने गए थे। गन्ना बेचने के बाद सुनील घर लौट गए, जबकि अजय ने बाद में आने की बात कही। रात करीब नौ बजे परिजनों ने फोन किया तो पुलिस ने बताया कि अजय सीएचसी रामनगर में भर्ती हैं। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में जानकारी मिली कि स्पा सेंटर में मसाज के दौरान उनकी मौत हुई थी।