{"_id":"60e73a7b8ebc3ebf002fadc2","slug":"ajay-sipahi-was-successful-in-getting-chief-in-katehri-ambedkar-nagar-news-lko5860708176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेहरी में प्रमुख बनवाने में कामयाब रहा अजय सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेहरी में प्रमुख बनवाने में कामयाब रहा अजय सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कटेहरी ब्लॉक प्रमुख पद पर पूर्व प्रमुख व माफिया सरगना अजय सिंह सिपाही अपने सहयोगी मौसम वर्मा को प्रमुख बनवाने में अंतत: कामयाब रहा। अब सिर्फ घोषणा की औपचारिकता बची है। इससे पहले तमाम उठापटक के बीच मौसम को बीजेपी का प्रत्याशी बनने की सफलता हासिल हुई थी।
कटेहरी ब्लॉक का चुनाव कुछ समय से ही अत्यंत रोमांचक हो गया था। यहां अभी तक ब्लॉक प्रमुख के पद पर अजय सिंह सिपाही निर्वाचित था। इस बार वह अपने खास सहयोगी मौसम वर्मा को ब्लॉक प्रमुख बनाने की जुगत में शुरू से ही जुटा था। वह मौसम को भाजपा से टिकट दिलाने की कोशिशों में जब लगा था, तब एक खेमा मुन्ना यादव को टिकट दिलाने की पुरजोर पैरवी कर रहा था। एक समय ऐसा आया कि जब यह लगने लगा कि मौसम वर्मा बीजेपी से टिकट पाने की लड़ाई में पिछड़ रहे हैं। हालांकि अजय सिपाही व मौसम वर्मा ने हार नहीं मानी।
अजय सिपाही ने पार्टी नेताओं के सामने तर्क रखा कि उनके प्रयासों से ही बीजेपी को दो जिला पंचायत सदस्य मिले थे। अंतत: हुआ यह कि तमाम उतार-चढ़ाव के बीच मौसम वर्मा को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। गुरुवार को उनके नामांकन में जिला प्रभारी दद्दन मिश्र, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, वरिष्ठ नेता रमाशंकर सिंह, डॉ. राना रणधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, महामंत्री दिलीप पटेल, रवींद्र पांडेय व मुन्ना यादव समेत तमाम बड़े नेता एकजुट होकर पहुंचे। यहां मौसम के अलावा सपा प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
आमने-सामने की लड़ाई में भी बीजेपी प्रत्याशी की जीत आगामी दिनों में मतदान के दौरान तय मानी जा रही थी, लेकिन इसी बीच सपा प्रत्याशी का नामांकन गड़बड़ी के चलते खारिज हो जाने से मौसम वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसके बाद पूर्व प्रमुख अजय सिपाही ने कहा कि यह कामयाबी पूरी कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की है। सेवा व सम्मान के कार्य को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
भियांव में भाजपा नेता विंध्याचल सिंह अपने पुत्र गौरव को ब्लॉक प्रमुख बनवाने में कामयाब रहे, तो वहीं भीटी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू की चाची निर्मला ब्लॉक प्रमुख बनने में सफल रही हैं। इन तीनों पदों के लिए अब सिर्फ घोषणा की औपचारिकता शेष है। इसके चलते तीनों प्रत्याशियों को बतौर ब्लॉक प्रमुख बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।