{"_id":"6127dad18ebc3e14f15e3b02","slug":"agricultur-ambedkar-nagar-news-lko592883766","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन जनरेट न होने से योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हो रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोकन जनरेट न होने से योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हो रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अनुदान पर कृषि यंत्र हासिल करने का फायदा जिले के अधिकांश किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए संचालित पोर्टल पर टोकन जेनरेट न हो पाने से जरूरतमंदों को इधर उधर भटक कर परेशान होना पड़ रहा है। अनुदान पर कृषि यंत्र हासिल करने के लिए गत 24 अगस्त को प्रदेश स्तर पर पोर्टल खोला गया था लेकिन गड़बड़ी के चलते वेबसाइट न खुल पाने से ज्यादातर किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित बने हैं।
किसानों को कृषि क्षेत्र में बेहतर संसाधन मुहैया कराने को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना व हरित क्रांति योजना के तहत जिले के 510 किसानों को कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य था। योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए गत 24 अगस्त मंगलवार को पोर्टल खोला गया। पोर्टल खुला, तो योजना का लाभ हासिल करने के लिए जिले के बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन किया। हालांकि पोर्टल पर गड़बड़ी के चलते ज्यादातर आवेदन करने वाले किसानों का टोकन जनरेट ही नहीं हो सका, इससे वह पात्रता के बाद भी योजना का लाभ पाने से पंचित बने हैं।
क्षेत्रीय निवासी पंकज वर्मा ने बताया कि 17 नंबर पर उनकी फाइल ओके होने के बाद भी टोकन जनरेट न होने के चलते अनुदान का लाभ नहीं मिल सका है। जलालपुर के शिवकुमार का भी टोकन जेनरेट नहीं हो पाया। कई अन्य किसानों ने भी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने आवेदन तो किया, लेकिन उनका टोकन जनरेट नहीं हो सका। इस संबंध में उप कृषि निदेशक पीयूष राय ने बताया कि कई किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने पोर्टल पर आवेदन तो किया, लेकिन टोकन जनरेट नहीं हो सका। यह समस्या हेडआफिस से उत्पन्न हुई है और इसका समाधान शासन स्तर से ही संभव होगा।