फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Agneepath scheme to be withdrawn

अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए

Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme to be withdrawn
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के लिए कतई उचित नहीं है। इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। चार वर्ष के लिए भर्ती किया जाना देश की सुरक्षा के प्रति खिलवाड़ है। युवाओं के हित को देखते हुए अविलंब अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इसे लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद की जाएगी। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की उपेक्षा कर रही है। लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के बीच बीते दिनों जो अग्निपथ योजना लाई गई है, वह बेरोजगारी को बढ़ावा देगी। चार वर्ष की संविदा पर नौकरी दिया जाना कतई उचित नहीं है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। सरकार को युवाओं की बात को सुनना चाहिए। पिछले तीन दिन से युवा सड़कों पर हैं। इसके बाद भी सरकार में बैठे लोग आगे नहीं आ रहे हैं। युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का संवाद नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

संध्या राजभर, सचींद्र, परचम अब्बास, गोविंद, विनोद, संजय, वीरबहादुर ने कहा कि सेना जैसे महत्वपूर्ण विभाग से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। यह देश की सुरक्षा की दृष्टि से कतई उचित नहीं है। इस प्रकार से युवाओं के भविष्य व देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई नहीं होने दिया जाएगा। सरकार को इसे वापस लेना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed