{"_id":"582755494f1c1b067fb3bc92","slug":"aged-scorched-from-current-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे-केबल में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे-केबल में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
electric shock
- फोटो : symbolic
थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी एक वृद्ध शनिवार सुबह खेत की तरफ जाते समय विद्युत खंभे के स्टे-केबल में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी जहांगीरगंज से जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। राजेसुल्तानपुर निवासी रामबिहारी (75) पुत्र गंगाराम शनिवार सुबह खेत की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव के बाहर स्थित विद्युत खंभे से इसी बीच उनका हाथ टकरा गया। इससे वह तार में उतरे करंट की चपेट में आ गए। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। आननफानन में उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मियों के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि स्टे-केबल में कई बार करंट उतर चुका है। बीते दिनों ही इसकी चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई थी। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन