{"_id":"626c2e099dc2ec132517cc6a","slug":"after-three-days-traffic-was-restored-from-the-pontoon-bridge-ambedkar-nagar-news-lko628433254","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद पीपे के पुल से आवागमन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद पीपे के पुल से आवागमन बहाल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सरयू नदी स्थित कम्हरिया घाट पर पीपा पुल से शुरू हुआ आवागमन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर बने पीपे के पुल से आवागमन तीन दिन बाद शुक्रवार को बहाल हो गया। इससे आम लोगों को आवागमन की सुविधा का फिर से लाभ मिलने लगा है। तीन दिन पीपे के पुल से आवागमन ठप होने के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य को जाने के लिए विवश होना पड़ा था।
आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर बने पीपे के पुल से 26 से 28 अप्रैल के बीच आवागमन रोक दिया गया था। कारण यह कि गोंडा जिले के चांदपुर कटौली में जरूरी चैनलाइजेशन का कार्य होना था और एक बड़ी नाव को उस तरफ जाना था। बीच में कम्हरिया घाट पर पीपे का पुल होने के चलते नाव दूसरी तरफ नहीं जा पा रही थी। इसके चलते पुल में लगाए गए कुछ पीपों को वहां से हटाना पड़ा। इसके बाद नाव आगे की तरफ बढ़ सकी। इसके चलते ही पीपे के पुल से तीन दिन के लिए आवागमन रोक दिया गया था।
इससे अंबेडकरनगर के अलावा गोरखपुर, देवरिया सहित आसपास के जिलों के नागरिकों को इस तरफ से आवागमन की सुविधा न मिल पाने के चलते परेशानी हुई। 28 अप्रैल को कार्य पूरा होने के बाद पुल से हटाए गए पीपों को लगा दिया गया। इसके बाद 29 अप्रैल से फिर सुचारु आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
पीपे के पुल से आवागमन शुुरू होने पर आसपास के लोगों ने खुशी का इजहार किया। लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि पीपे के पुल से आवागमन बहाल कर दिया गया है। जरूरी कार्य के चलते ही आवागमन तीन दिन के लिए रोकना पड़ा था।