फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After medicine practitioner doctor intimidation

दवा व्यवसायी के बाद अब चिकित्सक को धमकी

Sun, 13 Sep 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 13 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

हालांकि मामले में रंगदारी का उल्लेख नहीं किया गया है लेकिन हाल ही में

विज्ञापन
जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग करके नगर के ही एक दवा व्यवसायी से 3 लाख की रंगदारी मागी गई थी उसी नंबर से अब चिकित्सक को धमकी दी गई है।

टांडा सर्किल क्षेत्र में रंगदारी की घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं। रंगदारी से जुड़े एक दो खुलासे पुलिस ने किए जरूर लेकिन इसका कोई असर अब तक सामने नहीं आ सका है। बीते दिनों हंसवर के व्यापारियों तथा टांडा नगर के ट्रांसपोर्टर वीरे सरदार से 50 लाख रुपए की रंगदारी माफिया खान मुबारक के नाम से मांगी गई थी।

इसका कोई खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। चार दिन पूर्व टांडा नगर के एक दवा व्यवसायी अभिषेक नाग को फोन कर 3 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी के ही मामले में उनके पिता अनिल नाग की बीते वर्ष बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


ताजा मामला टांडा नगर के एक चिकित्सक से जुड़ा है। छज्जापुर निवासी चिकित्सक एवं बाल रोग विशेषज्ञ अकील अहमद के मुताबिक वह शनिवार को अपनी क्लीनिक पर मरीजों को देख रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। इसमें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य तरह की धमकी देने के साथ ही फोन काट दिया गया। चिकित्सक ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उनके निर्देश पर टांडा कोतवाली में धमकी का मामला दर्ज कर लिया गया। गौरतलब है कि चिकित्सक से रंगदारी तो नहीं मांगी गई, लेकिन माना जा रहा है कि यह धमकी रंगदारी के लिए ही दी गई है।


कारण यह कि जिस मोबाइल नंबर से दवा व्यवसायी अभिषेक नाग से रंगदारी मांगी गई थी। उसी मोबाइल नंबर से चिकित्सक को धमकी दी गई है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed