{"_id":"8d333547e4f87460f1a1b8fa7e4d939d","slug":"advocates-are-quick-to-act-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य से विरत रहे अधिवक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुखराम वर्मा एवं महामंत्री नरेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत होकर जमकर नारेबाजी किया। अध्यक्ष मुखराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश में अराजकता चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। अधिवक्ताओं पर कई जिलों में प्राणघातक हमले हो चुके हैं, पर सरकार मौन है।
विज्ञापन
महामंत्री नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने आजमगढ़ के अधिवक्ता राजनरायण सिंह के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस मौके पर शैलेेन्द्र उपाध्याय, प्रदीप मौर्य, रक्षाराम वर्मा, हेलाल, अशरफ, अजय प्रताप, श्रीकांत वर्मा व अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन