फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ADO Panchayat's salary stopped due to absence

Ambedkar Nagar News: अनुपस्थित रहने पर रोका एडीओ पंचायत का वेतन

Thu, 15 May 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 15 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat's salary stopped due to absence
अंबेडकरनगर। डीएम अनुपम शुक्ल ने तहसील भीटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम भीटी से राजस्व वादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राजस्व मामलों को नियमानुसार तेजी से निपटाने और धारा 24 के प्रकरणों में कानूनगो से निर्धारित प्रारूप में आख्या प्रस्तुत करने को कहा। वहीं निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत देवेंद्र मिश्रा की गैरमौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सीमा स्तंभ लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करने के साथ ही परिसर में इंटरनेट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। साथ ही पार्किंग की सुनियोजित व्यवस्था सुनिश्चित करने, परिसर को साफ-सुथरा और सौंदर्यीकरण करने, व आने वालों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर बेंच लगवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमृत सरोवरों की नियमित साफ-सफाई और वहां कैफेटेरिया विकसित करने को भी प्राथमिकता में रखा गया। राजस्व एवं विकास विभाग के बीच समन्वय बनाकर चकमार्गों की पैमाइश कर मिट्टी पटाई कराने को कहा गया। बीडीओ को विकासखंड मुख्यालय से मुख्य मार्ग जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत कर गड्ढामुक्त करने का कार्य तुरंत पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काही ग्राम पंचायत, विकासखंड के आवासीय व अनावासीय भवनों की स्थिति, जल जीवन मिशन व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का भी विस्तृत जायजा लिया गया। भवानीपुर और बहलोलपुर में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित संस्था को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed