फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Administration alert to deal with floods, eight flood posts established

Ambedkar Nagar News: बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट, आठ बाढ़ चौकियां स्थापित

Mon, 08 Jul 2024 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Administration alert to deal with floods, eight flood posts established
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र स्थित सरयू नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट मोड में है। आठ बाढ़ चौकियां स्थापित करने के साथ ही चार नावों का प्रबंध किया गया है। इसके लिए 10 नाविक की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा 29 गोताखोरों की टीम भी सक्रिय रहेगी, जिससे किसी भी प्रतिकूल स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू व पिकिया नदी से करीब 47 गांवों के लोग प्रभावित होते हैं। इन दिनों सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। कई गांवों में तो कटान भी हो रहा है। इसे देखते हुए बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन अलर्ट मोड में है। राहत कार्य के लिए आठ बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। इसके अलावा चार नावों के साथ ही 10 नाविकों की भी तैनाती की गई है। यह नाविक 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे। 29 गोताखोरों की टीम भी सक्रिय है, जो किसी आपात स्थिति अथवा जान माल के खतरे से लोगों को बचाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

बाढ़ संभावित गांवों में राजस्व टीम, विकास विभाग की टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी निर्देश है कि कहीं पर किसी प्रकार की कोई समस्या हो अथवा ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो तो तत्काल अपनी सेवाएं दें। जिससे समय रहते स्थिति को काबू किया जा सके। उधर, एसडीएम सदानंद सरोज ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बाढ़ चौकियों की स्थापना के साथ ही नाव आदि की व्यवस्था की गई है। बाढ़ के हालात की जानकारी हर पल ली जा रही है। बाढ़ कार्य में लगे संबंधित कर्मचारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां बनाई गईं बाढ़ चौकियां
बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने जो आठ चौकियां स्थापित की हैं उनमें विश्वनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोहीपुरा पांडेय, प्राथमिक विद्यालय राजेसुल्तानपुर, देवलर, देवरिया बुजुर्ग, जहांगीरगंज, मकरही, न्यौरी व रामनगर शामिल हैं। इसके अलावा एक राहत शिविर व पशु शिविर भी बनाया गया है। यहां जरूरी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।



अति संवेदनशील श्रेणी में दो गांव
तहसील प्रशासन ने आराजी देवारा व माझा कम्हरिया को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव में रखा है। इसके अलावा अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बंगालपुर, धनुकारा, चहोड़ा शाहपुर कम्हरिया, मुबारकपुर पिकार, मकरही, बरईपुर, इसौरी नसीरपुर, मिर्जापुर आदि गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed