फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action will be taken if the investigation is kept pending

विवेचना को लंबित रखा तो होगी कार्रवाई

Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the investigation is kept pending
अंबेडकरनगर। विवेचनाओं में तेजी लाने के साथ ही पारदर्शिता तय की जाए। ऐसे साक्ष्य रखे जाएं, जिससे अपराध में लिप्त लोगों को सजा दिलाई जा सके। यह निर्देश मंगलवार को एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में क्राइम ब्रांच से जुड़े विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक में दिए। कहा कि यदि विवेचना में किसी भी प्रकार का दबाव पड़ रहा हो तो उसके बारे में सीधे मुझे अवगत कराया जाए। विवेचनाओं को लंबित रखा गया तो जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

लंबित मामलों की विवेचना में तेजी लाने के लिए एसपी ने अब सर्किलवार समीक्षा बैठक शुरू करने का निर्णय लिया है। एसपी के अनुसार इस नई पहल से तमाम मामलों में वादी को जल्द न्याय दिलाया जा सकेगा तो वहीं आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने में भी तेजी आयेगी। मीडिया सेल प्रभारी देविका सिंह ने बताया कि मंगलवार को पहले दिन क्राइम ब्रांच से जुड़े सभी विवेचकों को पुलिस कार्यालय बुलाकर एक-एक प्रकरण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसपी ने समीक्षा के बाद कहा कि किसी भी विवेचना को कतई लंबित नहीं रखना है। जरूरी साक्ष्य एकत्र करने पर फोकस रखना है। इसमें यह देखना है कि जिसके विरुद्ध केस दर्ज है, उसकी संलिप्तता है भी या नहीं। इसके लिए हर तरह के जरूरी साक्ष्य एकत्र किये जाए। यदि इस दौरान साक्ष्य नहीं मिलता तो मुकदमे को उसके अनुरूप निस्तारित किया जाए। किसी भी दशा में अनावश्यक तौर पर मामले को लटकाये रखना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्राधिकारियों की भी होगी कि वे अपने सर्किल में लंबित विवेचनाओं में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे। एसपी ने कहा कि अतिसंवेदनशील मामले को छोड़कर प्रत्येक मामले में वादी को यह जानने का हक है कि उसके मुकदमे में विवेचना कहां तक पहुंची है और क्या साक्ष्य मिल पाये हैं। विवेचकों को हिदायत देते हुए कहा कि वे वादी से संपर्क में रहने की आदत डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed