फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action should be taken against contractors who are negligent in transporting paddy

Ambedkar Nagar News: धान की ढुलाई में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर हो कार्रवाई

Thu, 12 Dec 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against contractors who are negligent in transporting paddy
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते अ​धिकारी। 
अंबेडकरनगर। संभागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार पाल ने बुधवार को जिले के आधा दर्जन से अधिक धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। नवीन मंडी में स्थापित केंद्रों से धान की उठान न होने पर उन ठेकेदारों को हटाने के निर्देश दिए जो समय पर धान की ढुलाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए छह एजेंसी के 88 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। क्रय केंद्रों पर खरीद का जायजा लेने के लिए आरएफसी बुधवार को अयोध्या से यहां पहुंचे तो पहले कटेहरी स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों के धान की तौल का कार्य चलता मिला। सुमेरपुर में बने पीसीएफ के क्रय केंद्र में भी तौल का कार्य पाया गया। बाद में नवीन मंडी स्थल पर बने 14 धान क्रय केंद्र के निरीक्षण में लगभग सभी क्रय केंद्रों में धान के गोदाम पूरी तरह भरे मिले।
विज्ञापन

उठान की जानकारी पर बताया गया कि ठेकेदारों द्वारा धान की ढुलाई का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी खाद्य विभाग व मंडी समिति के केंद्रों पर थी। आरएफसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो परिवहन ठेकेदार समय पर ढुलाई का कार्य नहीं कर रहा है उसे हटाकर नए ठेकेदार का चयन किया जाए। बाद में कार्यालय पहुंचकर सभी एजेंसी के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी लिया जायजा
पीसीएफ क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या विजय कुशवाहा ने जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार के साथ कई धान क्रय केंद्र का जायजा लिया। भीटी में रामबरन दुबे निवासी बौरे का धान तौल होते पाया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि ठंड से बचाव के भी इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed