फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action

कम्प्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त, विपणन अधिकारी पर होगी कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Action
अंबेडकरनगर। धान खरीद में लापरवाही बरतना खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र के कंप्यूटर आपरेटर व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पर भारी पड़ा। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल सेवा से हटाए जाने तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। इससे पहले मण्डलायुक्त ने टांडा तहसील अन्तर्गत दौलतपुर हाजलपट्टी में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्रिक कालेज का भी जायजा लिया। साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण में न सिर्फ मानक का विशेष ध्यान दिया जाए, बल्कि निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

जनपद के एकदिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंचे मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जिले में धान खरीद की समीक्षा की। इसके बाद नवीन मण्डी परिसर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग व पीसीएफ क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद धान किसान भगवान सिंह ने बताया कि उसने धान बिक्री के लिए बीते 8 अक्तूबर को पंजीयन कराया था।
विज्ञापन

सत्यापन कर अब तक उसके धान की खरीद नहीं की जा सकी है, जबकि वह धान बिक्री के लिए कई बार संबंधित क्रय केंद्र का चक्कर लगा चुका है। इसे गंभीरता से लेते हुए मण्डलायुक्त ने अकबरपुर तहसील में तैनात संविदा कंप्यूटर आपरेटर रामस्वरूप को तत्काल सेवा से हटाए जाने का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानप्रकाश वर्मा के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, खाद्य एवं विपणन अधिकारी सीपी पाण्डेय से कहा कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसानों को यदि धान बिक्री करने में किसी प्रकार की मुश्किल हुई, तो संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मंडलायुक्त ने टांडा तहसील के दौलतपुर हाजलपट्टी में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। 36 हजार वर्ग फिट में बन रहे कॉलेज के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण में मानक की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आई, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा किया जाए। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed