फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action

अधिशासी व सहायक अभियंता को नोटिस

Thu, 24 Sep 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Action
अंबेडकरनगर। मनरेगा संबंधी कार्यों में खराब प्रगति के चलते सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है, जबकि जिला उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उनके एक दिन के वेतन की कटौती कर दी गई। पैक्सफेड के सहायक अभियंता को भी लापरवाही में कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

सीडीओ घनश्याम मीणा ने विकास भवन में मनरेगा कन्वर्जेन्स को लेकर आयोजित बैठक में विभागवार समीक्षा गुरुवार को की। इसमें सिंचाई विभाग की प्रगति सबसे खराब पाई गई। नाराजगी प्रकट करने के साथ ही सीडीओ ने अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिला उद्यान अधिकारी संजय रस्तोगी बैठक में नही पहुंच पाए। इस पर उनके एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया गया। लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को चार दिन के अंदर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में एक अन्य बैठक विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर हुई।
कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया कि त्वरित गति से उन परियोजनाओं को अविलंब पूरा कराया जाए जो फिनिशिंग स्तर पर हैं। लापरवाही के चलते पैक्सफेड के सहायक अभियंता के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश हुआ। सीडीओ ने इसके साथ ही पुष्टाहार को लेकर जरूरी प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी विभाग अपने अपने विभागों की गतिविधियां तेजी से सुनिश्चित करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed