फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused woman arrested

Ambedkar Nagar News: पति व ससुर की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 03 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accused woman arrested
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर में बुधवार को पति व ससुर की हत्या की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के दोनों मासूम बच्चों को उनके रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में दिया गया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहजादपुर स्थित गहना कोठी के मालिक कृष्णचंद सोनी व उनके बड़े पुत्र आनंद की बुधवार सुबह घर में हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कृष्णचंद की पत्नी सुनीता (55) को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हत्या व जानलेवा हमले का आरोप कृष्णचंद के ही छोटे पुत्र रवि पर है। पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर उनके भतीजे दीपक की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी रवि के अलावा घटना में उसकी पत्नी शालिनी, दिवंगत आनंद की पत्नी ज्योति, सगी बहनों (ज्याेति व शालिनी) के पिता राधेश्याम व भाई सोनू को नामजद किया गया। इन सभी पर हत्या को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने ज्योति को बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था। हालांकि अकबरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी महिला को अकबरपुर चौक स्थित गहना कोठी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बीच पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर व अन्य जगहों पर छापा मारा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed