फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused suffers half-encounter who chased down and shot young man in Ambedkar Nagar

UP News: युवक को दौड़ाकर गोली मारने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल; अस्पताल में भर्ती

Sat, 25 Jul 2026 04:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 04:25 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में युवक को दौड़ाकर गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Accused suffers half-encounter who chased down and shot young man in Ambedkar Nagar
हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश उर्फ छोटू। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार में अतुल कुमार यादव को दौड़ाकर गोली मारने वाले आरोपी दुर्गेश उर्फ छोटू सिंह का पुलिस ने शनिवार को हाफ एनकाउंटर किया। उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान शनिवार दोपहर सूचना मिली कि आरोपी मालीपुर से मिट्ठूपुर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दुर्गेश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गेश उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को खजुरी बाजार में पुरानी रंजिश के चलते हाजीपुर निवासी अतुल कुमार यादव को दौड़ाकर गोली मार दी गई थी। गोली उसके बाएं पैर में लगी थी। इस मामले में मालीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed