फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of theft absconding from police custody

पुलिस अभिरक्षा से चोरी का आरोपी फरार

Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft absconding from police custody
बसखारी (अंबेडकरनगर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया चोरी का आरोपी शनिवार को हंसवर पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने चारों तरफ नाकेबंदी की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। एसपी ने साथ गए सिपाही को निलंबित कर दिया, जबकि होमगार्ड को सेवा से हटाने का पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के नारायनपुर प्रीतमपुर निवासी अरुण कुमार की दुकान से बीती 21 अगस्त को ताला तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया था। पीड़ित ने मनजीत व राधेश्याम निवासी सुलेमपुर परसावां के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान अमर कुमार निवासी मोहम्मदपुर साबुकपुर का नाम प्रकाश में आया तो उप निरीक्षक सुनील कुमार ने पुलिस के साथ शनिवार को सुबह हीरापुर बाजार से अमर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक एंप्लीफायर व दो स्पीकर बरामद कर लिए। आरोपी को जेल भेजने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए कांस्टेबल विकास कुमार व होमगार्ड चंद्र प्रकाश की अभिरक्षा में सीएचसी बसखारी भेजा गया।
विज्ञापन

वहां से आरोपी अमर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। उसके फरार होते ही पुलिसकर्मी सन्न रह गए। खबर मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। हंसवर और बसखारी पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी और तलाशी का अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात तक संदिग्ध जगहों पर दबिश दी जा रही थी। उधर, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया, जबकि होमगार्ड को सेवा से हटाने का पत्र भेज दिया। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed