{"_id":"570011894f1c1b647bf0042d","slug":"accused-of-neglect-on-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर लगाया उदासीनता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर लगाया उदासीनता का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलक्ट्रेट के निकट अनशन पर बैठे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जा व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहा भाकियू का बेमियादी धरना शनिवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। कहा कि जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के चलते ही किसानों व आम जनता की मुश्किल कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने कहा कि संगठन लगभग एक सप्ताह से आम जनता की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठा है। इसके बाद भी प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। न तो खूखूतारा गांव में तालाब की भूमि पर हुए कब्जे को हटाया जा रहा है और न ही किसानों की समस्याएं ही सुनी जा रही हैं।
विज्ञापन
चीनी मिल मिझौड़ा में गन्ना बिक्री कर किसान अब भुगतान के लिए भटक रहे हैं। यही नहीं धान की बिक्री में किसानों के साथ धोखा किया गया, अब गेहूं खरीद में भी लापरवाही सामने आ रही है। कहा कि यदि प्रशासन इन मुद्दों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई नहीं करेगा तो संगठन बड़ा आंदोलन छेड़ने को विवश होगा। इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन