{"_id":"619e75fac9b5610a00270b4a","slug":"accused-of-killing-a-girl-by-doing-witchcraft-ambedkar-nagar-news-lko6058257130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू टोना कर युवती की हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू टोना कर युवती की हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जादू टोना कर युवती की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के पिता ने बेवाना थाने में नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने तथा आरोपी महिला को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
मामला बेवाना थाना अंतर्गत कुर्चा बेवाना का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किशनलाल की पुत्री ज्योति (19) की तबियत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी उसकी तबियत लगातार बिगड़ती रही। बेहोशी की दशा में घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवती के पिता किशनलाल ने इस बीच बेवाना थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और पुत्री की जादू टोने से हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा गया कि उसकी पुत्री की कुछ तबियत खराब थी। गांव की ही एक महिला ने उस पर जादू टोना कर रखा था। इसके चलते ही उसे दवा से कोई लाभ नहीं मिल रहा था। अंत में जादू-टोना के चलते उसकी पुत्री की जान चली गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमास्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।