फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of kidnapping and rape acquitted due to lack of evidence

Ambedkar Nagar News: साक्ष्य के अभाव में अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बरी

Thu, 19 Oct 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and rape acquitted due to lack of evidence
अंबेडकरनगर। करीब ढाई वर्ष से अपहरण व दुष्कर्म मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट आशीष वर्मा ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना क्षेत्र के विकवाजीतपुर निवासी रतनपाल गुप्त के खिलाफ मार्च 2021 में अपनी 16 वर्षीय भतीजी के अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से आरोपी जेल में बंद था।
विज्ञापन

सत्र परीक्षण के दौरान आरोपी रतनलाल के अधिवक्ता नरसिंह नरायण सिंह ने पैरवी की। कहा कि रंजिशन रतनलाल काे आरोपी बनाया गया है। संबंधित घटना से उसका कोई वास्ता नहीं है। वह पूरी तरह निर्दोष है। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट आशीष वर्मा ने इसके बाद पर्याप्त साक्ष्य व गवाह न होने के चलते आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed