फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accurate voter list is the foundation of fair democracy: Dr. Mithilesh

सटीक मतदाता सूची ही निष्पक्ष लोकतंत्र की आधारशिला : डॉ. मिथिलेश

Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accurate voter list is the foundation of fair democracy: Dr. Mithilesh
विकासखंड रामनगर के डवाकरा हॉल में भाजपा की ओर से आयोजित आलापुर विधानसभा की मतदाता सूची सत्यापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकासखंड रामनगर के डवाकरा हॉल में आलापुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया हमारे देश में एक अनूठा और पारदर्शी मतदाता सूची सत्यापन अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं, और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। नई मतदाता सूची दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही जारी की जाएगी, जिससे सूची सटीक और धोखाधड़ी-मुक्त बने।
विज्ञापन

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता सूची का गहन परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक बूथ स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए, और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम समय रहते हटा दिए जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाए। जिला संयोजक मनोज मिश्रा और विधानसभा संयोजक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत नई मतदाता सूची तैयार करने के लिए घर-घर जाकर गणना की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मतदाता सूचियों से परामर्श किए बिना, गणनाकर्ता हर घर जाकर योग्य मतदाताओं की सूची एक निश्चित तिथि के अनुसार बनाते हैं। इस प्रक्रिया से लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होती हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जयराम विमल, अनीता कमल, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed