फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accidental death of the aged

हादसे में वृद्ध की मौत

Mon, 04 Jan 2016 11:14 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के सेठाकला गांव निवासी परमदेव (62) पुत्र रामधन सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे साइकिल से बाजार जा रहा था। जैसे ही वह गांव से निकल कर सड़क पर पहुंचा,उसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


आसपास मौजूद लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक बाइक सवार वहां से भाग गया। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थए, इसी दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी प्रवीण (16) पुत्र वंशबहादुर सोमवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था। गांव के निकट एक बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टांडा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी प्रकाश का पांच वर्षाय पुत्र लवकुश सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच एक बाइक ने टक्कर मारदी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के ताराखुर्द गांव निवासी अजय (22) पुत्र रामबरन रविवार देर शाम जहांगीरगंज बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed