फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident in Bevana

ट्रिपलिंग में गई युवक की जान

Sat, 07 Mar 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accident in Bevana
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना अन्तर्गत बाजार के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर सम्मनपुर थाना अन्तर्गत बरियावन बाजार के निकट गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा अलग अलग मार्ग हादसे में दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बेवाना थाना अन्तर्गत हुसैनपुर निवासी संतोष (25) पुत्र गुलशन, अनूप (23) पुत्र ताकेश्वर व अंगदन (21) पुत्र सियाराम गुरुवार रात एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि बेवाना बाजार के निकट स्थित पेट्रोलपंप के निकट पहुंचने पर सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

घटना में तीनों को गंभीर चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना अन्तर्गत भटपुरवा गांव निवासी मुन्ना (22) पुत्र रामधारी गुरुवार रात बाइक से बरियावन जा रहा था। चकिया गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अन्य मार्ग हादसों में दो लोग घायल हो गए। अहिरौली थाना अन्तर्गत अहिरौली निवासी शांति देवी (55) पत्नी राजेंद्र शुक्रवार सुबह उस समय जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत अशरफपुर निवासी संतोष (32) पुत्र बाबूलाल गुरुवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed