फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराए आधा दर्जन वाहन, दस लोग हुए घायल

Wed, 18 Nov 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
accident
फोटो 11, अंबेडकरनगर के न्यौरी बाजार के पास एनएच पर भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी। नेशनल हाइवे 233 पर बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक के बाद एक आधा दर्जन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। नतीजा यह रहा कि इसमें 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटनाओं से काफी देर तक मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही। सभी घायलों को आननफानन में जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आजमगढ़-बसखारी राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर न्यौरी बाजार के पास पहला हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जीप चालक समेत वाहन में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग व एनएच कर्मी राहत बचाव कार्य में जुटे ही थे कि तभी घटनास्थल के पास नेशनल हाईवे पर एक वाहन को तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। इसमें वाहन का चालक अतरौलिया, आजमगढ़ निवासी अनिल कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हादसों में घायल यात्रियों व चालकों को आननफानन में बसखारी सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां से घायल अनिल को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर करना पड़ा। मौके पर स्थानीय लोग जुटे ही थे कि वहां पहुंची एक वाल्वो बस ने पीछे से राज्य परिवहन निगम की बस में टक्कर मार दी। थोड़ी देर में पहुंची एक और वॉल्वो बस इन्हीं बसों से टकरा गई। इसमें तीन यात्रियों को चोटें आईं। एक वॉल्वो बस का चालक दिल्ली निवासी मूवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। एक के बाद एक हुए इन हादसों से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने एनएच कर्मियों व क्रेन आदि की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को नेशनल हाइवे से हटवाया और यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed