फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

छप्पर ढहने से वृद्ध घायल

Sun, 12 Jul 2020 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
accident
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना अंतर्गत मजगवां निवासी एक वृद्ध चारा देने के दौरान छप्पर ढहने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत राबीबहाउद्दीनपुर में एक वृद्ध ढही कच्ची दीवार की चपेट में आकर घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

आलापुर थाना अंतर्गत मजगवां निवासी संतराम (68) रविवार सुबह पशुओं को चारा देने छप्परनुमा गौशाला में गया हुआ था। बताया जाता है कि इसी बीच एक तरफ की छप्पर ढह गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गुहार पर पहुंचे घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से छप्पर हटाया, लेकिन तब तक संतराम गंभीर रूप से घायल हो चुका था। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत राबीबहाउद्दीनपुर निवासी एक वृद्ध कच्ची दीवार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों के अनुसार नीबूलाल (60) रविवार सुबह घर के बरामदे में बैठा हुआ था। बताया जाता है कि इसी बीच एक तरफ की कच्ची दीवार ढह गई, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक दीवार का मलबा हटाया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed