फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

हादसों में गई दो युवकों की जान

Wed, 08 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Accident
टांडा। अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। एक युवक की जान ट्रक से कुचलने की वजह से गई, जबकि दूसरे को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से जान गवानी पड़ी। दोनों घटनाओं से परिवार में रोना-पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत अमीनपुर तकिवा निवासी अहबाब बेग (30) पुत्र अनीस बेग बुधवार को बाइक से टांडा से इल्तिफातगंज जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अलीगंज थाना क्षेत्र के सेम्हरिया चौराहे के निकट पहुंचा था कि इसी बीच कलवारी की तरफ से आ र ही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। इसी बीच वहां गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सतपाल सिंह पहुंचे, उन्होंने अपने वाहन से अहबाब को टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिरजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ टांडा अमरबहादुर ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। एक अन्य घटना बुधवार दोपहर टांडा बरुआ जलाकी मार्ग पर कोतुवापुर के निकट हुई। ग्राम ओदरा निवासी बजरंगी (35) वर्ष बाइक से जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed