फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत

Sun, 28 Jun 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
accident
जहांगीरगंज। वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर घर लौटने के दौरान जहांगीरगंज थाना अंतर्गत कटघर बाजार के निकट निर्माणाधीन पुलिया से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल युवक होमगार्ड है।
विज्ञापन

आलापुर थाना अंतर्गत इंदईपुर निवासी अजय कुमार (35) पुत्र संतलाल एक दिन पहले देरशाम गांव के ही संजय (35) पुत्र शिवराज के साथ देवरिया बाजार में एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गया हुआ था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि देर रात जब दोनों वापस घर लौट रहे थे, तो इसी बीच जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कटघर बाजार के निकट स्थित निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत की गंभीरता को देखते हुए संजय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि गंभीर रूप से घायल संजय होमगार्ड के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed