फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Abhyudaya coaching

Ambedkar Nagar News: तीन केंद्रों पर 10 से शुरू होगी अभ्युदय कोचिंग

Fri, 07 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 07 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya coaching
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए प्रेरणा और मार्ग दर्शन कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। बताया कि 10 जुलाई से तीनों केंद्र पर अभ्युदय कोचिंग का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को बेहतर ढंग से शिक्षा मिल सकेगी। कोचिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। कोचिंग में प्रवेश की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं से कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करना है।
विज्ञापन

सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि विद्यार्थी एक लक्ष्य का निर्धारण कर पढ़ाई करें। इससे उन्हें आसानी से सफलता मिल सकती है। समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग व नीट परीक्षा की कोचिंग, बीएनकेबी पीजी कॉलेज में यूपीएससी व राजकीय इंटर कॉलेज में एसएससी की तैयारी कराई जाएगी। बताया कि यूपीएससी व एसएससी में 69-69, नीट में 70, टेट में 22, नेट में 54 व जेईई में 41 छात्र-छात्राएं कोचिंग करेंगे। कुल 325 युवाओं का चयन निशुल्क कोचिंग के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मेधावी सम्मानित
कोचिंग में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह मेधावियों को शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सम्मानित किया। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यूपीएससी में मनीष कुमार, एसएससी में शिवम यादव, नीट में सूरज कुमार, जेईई में रणवीर सिंह, टेट में विकास व नेट में शालू को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed