{"_id":"5f21b1758ebc3e637e5c7591","slug":"aam-adami-parti-ambedkar-nagar-news-lko5330152157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने में दिल्ली से सीख लें केंद्र व राज्य सरकार: संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने में दिल्ली से सीख लें केंद्र व राज्य सरकार: संजय सिंह
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस से मुखातिब हुए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को न सिर्फ हल्के में लिया वरन उससे निपटने को कोई ठोस कार्ययोजना भी तैयार नहीं की। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार कोरोना से निपटने को लेकर लगातार ठोस कदम उठाए, जिसका परिणाम है कि दिल्ली में कोरोना महामारी से जुड़े केस लगातार कम हो रहे हैं।
सांसद ने कहा कि प्रदेश के जिलों में आये दिन लूट, छिनैती, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इससे निपटने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही। इन घटनाओं से प्रदेश की जनता में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने कोरोना को लेकर यदि कोई ठोस कार्ययोजना तैयार किया होता तो आज देश व प्रदेश में कोरोना के इतने मामले न होते, लेकिन ताली व थाली बजवाकर कोरोना से लड़ाई लड़ा जा रहा था।
दिल्ली सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने शुरूआती दौर से ही कोरोना से निपटने को लेकर ठोस कदम उठा रही है, जिसका परिणाम है कि अब दिल्ली में पूर्व की तुलना में कोरोना महामारी के मामले में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार को दिल्ली सरकार से सीखने की जरूरत है। कहा कि योगी सरकार को प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राइम पर ठोस कदम उठाना होगा, जिस तरह से प्रदेश में आये दिन हत्याएं व लूट आदि हो रही है, उससे जनता में असुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, महासचिव दिनेश, राजेंद्र वर्मा, परचम अब्बास व विनय पटेल आदि मौजूद रहे।