{"_id":"672cf1eeda1d9a9efc0a5ad6","slug":"aadhaar-cards-for-children-up-to-five-years-of-age-can-be-made-at-home-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-124038-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घर पर ही बन सकेंगे पांच वर्ष तक के बच्चोंं के आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घर पर ही बन सकेंगे पांच वर्ष तक के बच्चोंं के आधार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने व उसमें संशोधन कराने की सुविधा अब घर पर ही मिल सकेगी। इस कार्य के लिए डाक विभाग ने 200 से अधिक पोस्टमैन को लगाया है, जो घर-घर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे। साथ ही सभी लोगों के आधारकार्डों में मोबाइल नंबर का संशोधन भी कर सकेंगे। इस पहल से लोगों को प्रधान डाकघर व अन्य केंद्रों पर आधार कार्ड के लिए लंबी कतार नहीं लगानी पड़ेगी।
पहले बने तमाम आधार कार्डों में काफी खामियां हैं। इसको लेकर लोगों को आए दिन इसमें संशोधन कराने के लिए एक से दूसरे केंद्रों पर दौड़ लगानी पड़ती है। किसी को आधार कार्ड में मोबाइल नंबर तो किसी को नाम का संशोधन कराना होता है। अब स्कूलों में दाखिला व योजनाओं का लाभ देने के लिए बच्चों का भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में परिजन बच्चों को साथ लेकर लंबी-लंबी कतारों को घंटों खड़े होने को मजबूर होते हैं। सामान्य लोग व बच्चों को मिलाकर भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि आधार कार्ड बनवाना व संशोधन कराना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इस समस्या से बच्चों व अभिभावकों को निजात दिलाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। बच्चों का आधार घर पर बनवाने की ही सुविधा दी गई है। इसके लिए 200 पोस्टमैन को जिम्मेदारी दी गई है। बच्चों का आधार बनवाने के लिए क्षेत्र के पोस्टमैन से संपर्क कर घर पर आधार बनवा सकते हैं।
यहां भी करा सकते हैं समस्या का निस्तारण
मुख्य डाकघर अकबरपुर के अलावा, जलालपुर, आलापुर, टांडा, भीटी समेत अन्य उपडाकघरों में आधार कार्ड संबंधी सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। इसके लिए डाक प्रशासन ने मुकम्मल प्रबंध का दावा किया है।
विज्ञापन
आधार कार्ड के लिए न हों परेशान
पांच वर्ष तक के बच्चोंं का आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग बेवजह परेशान न हों। अपने क्षेत्र के पोस्टमैन से संपर्क कर यह कार्य अपने घर पर ही करा सकते हैं। सभी ग्रामीण डाकघरों में भी यह सुविधा उपलब्ध है।
नूतन सिंह, पोस्टमास्टर अकबरपुर