फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man was found hanging, and a case of murder was filed against the woman and her family.

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक, युवती व परिजनों पर हत्या का मुकदमा

Thu, 09 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 09 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging, and a case of murder was filed against the woman and her family.
परिजनों को समझाते क्षेत्रा​धिकारी टांडा शुभम कुमार
अंबेडकरनगर। जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आसोपुर बगिया निवासी 19 वर्षीय रोहित चौहान का शव मंगलवार रात बलुवहवा पोखरा के पास एक पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई और शव लटकाने का आरोप नेहरूनगर निवासी एक युवती व उसके परिजनों पर लगाया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को अयोध्या-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। पुलिस की समझाइश और एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद ही जाम समाप्त हुआ और देर शाम रोहित का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक के बड़े भाई कुनाल चौहान ने बताया कि रोहित मंगलवार रात साढ़े नौ बजे रामलीला देखने बलुवहवा पोखरा गया था। रात 10:19 बजे उसके मोबाइल पर एक युवती का फोन आया और उसने कहा, अपने भाई को बचा लीजिए, वरना हमारे परिजन उसे मार डालेंगे। इसके बाद से रोहित का मोबाइल बंद हो गया और खोजबीन शुरू की गई। रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। लोकेशन ट्रेस करने पर कॉल नेहरूनगर से होना पाया गया। इसी बीच मृतक के मित्र सुनील पांडेय को रोहित के नंबर से एक मैसेज मिला, जिसमें उसे पोखरे के पास बुलाया गया था। जब सुनील और कुनाल वहां पहुंचे तो रोहित का शव बेल के पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन

एफआईआर के बाद शांत हुआ आक्रोश
परिजनों ने युवती अंशिका साहू, उसके भाई और माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। लेकिन देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके विरोध में परिजन शव लेकर घुरयहिया मोड़ के पास हाईवे जाम कर बैठ गए। करीब दो घंटे तक सीओ टांडा शुभम कुमार और थाना प्रभारी ने लोगों को समझाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शाम को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदमे में परिवार, गांव में पसरा मातम
मृतक के पिता जगदीश चौहान पल्लेदारी करते हैं। रोहित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और कटेहरी के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। भाई कुनाल, मिथुन और कृष्ण मोहन मजदूरी करते हैं, जबकि बहन सरिता (18) की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रोहित की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, पूरे गांव में शोक की लहर है।
मामले की जांच शुरू
परिजनों की तहरीर पर युवती व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।
— शुभम कुमार, क्षेत्राधिकारी, टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed