फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man returning after leaving his sister at her in-laws' house died in an accident.

Ambedkar Nagar News: बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 31 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
A young man returning after leaving his sister at her in-laws' house died in an accident.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के संग्रामपुर निवासी सुरजीत (19) की शुक्रवार को टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौहन्ना के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। भाई जितेंद्र के मुताबिक सुरजीत दिल्ली में नौकरी करते थे। चार दिन पूर्व गांव में रामलीला देखने आए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उनकी बहन महिमा भी अपने मायके आई थीं। शुक्रवार सुबह बहन को बाइक से उसकी ससुराल अकबरपुर के लोरपुर छोड़ने गए थे। दोपहर 12 बजे लौटते समय लोरपुर मार्ग से हाईवे पर चढ़ने के दौरान टांडा से गौहन्ना की तरफ जा रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सुरजीत उछलकर सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोटें लग गईं। टक्कर मारने के बाद ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार सम्मनपुर निवासी कमला (57) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां सुरजीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया है। सुरजीत के पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed