{"_id":"64e623de85afbd79a4022ab0","slug":"a-young-man-died-due-to-electrocution-in-tullupup-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-2091-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टुल्लूपुप में उतरे करंट से गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टुल्लूपुप में उतरे करंट से गई युवक की जान
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के पतराभार गांव में बुधवार सुबह एक युवक टुल्लूपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। उधर कोतवाली क्षेत्र करतोरा गांव में एक महिला हैंडपंप में आ रहे करंट के चलते घायल हो गई।
बताया जाता है कि गांव निवासी राजितराम (46) बुधवार को घर में लगे टुुल्लूपंप को ठीक कर रहा था। इसी बीच उसमें अचानक करंट उतर गया। इससे वह उसकी चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे टुल्लू से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के करतोरा गांव निवासी अंतिमा (36) बुधवार को हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आ गई। बताया जाता है कि हैंडपंप से टुल्लूपंप जुड़ा हुआ था। इससे हैंडपंप में करंट उतर गया। झटका लगने से गिरने के बाद गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।