फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man died due to electric shock in a cattle shed

Ambedkar Nagar News: पशुशाला में करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 04 Sep 2024 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock in a cattle shed
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के मरथुआ गांव में बुधवार सुबह पशुशाला में पशुओं को चारा देने गए युवक की करंट की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रंगीलाल (40) बुधवार सुबह घर के सामने स्थित पशुशाला में पशुओं को चारा देने गए थे। वहां देखा कि पशुशाला में लाइट के लिए घर से खींचा गया बिजली का तार टूटा पड़ा है। वह उसे हटाने लगे तो इसी बीच करंट की चपेट में आ गए। गुहार पर पहुंचे घर वालों ने उन्हें तार से अलग किया लेकिन तब तक वह झुलसकर बेहोश हो चुके थे। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रंगीलाल साइकिल मिस्त्री थे। बाजार में ही उनकी दुकान थी। उन्हीं की कमाई से घर का खर्च चल रहा था। उनके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। दोनों पुत्र छोटे हैं। बड़ी पुत्री का विवाह नवंबर माह में तय है। ऐसे में धीरे-धीरे विवाह की तैयारियां भी चल रही थीं। इस बीच उनकी मौत से परिवार को दोहरी चोट पहुंची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed