फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A woman sitting at home was beaten to death with a stick.

Ambedkar Nagar News: घर में बैठी महिला को डंडे से पीटकर मार डाला

Mon, 12 Oct 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
A woman sitting at home was beaten to death with a stick.
भीटी के बनखोदवा गांव में महिला के हत्या के बाद आक्रो​​शित लोगों को समझाते थानाध्यक्ष। स्रोत वीड
भीटी। अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र के बनखोदवा गांव में सोमवार शाम घर में घुसकर 32 वर्षीय महिला की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 20 वर्षीय अजय निषाद पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने बांस के डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव पुलिस को सौंपने से इन्कार कर दिया। देर शाम तक पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

बनखोदवा गांव निवासी महिला सोमवार शाम करीब छह बजे अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राजेश निषाद का पुत्र अजय निषाद (20) पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आया। महिला ने उसके इस तरह घर में प्रवेश करने पर विरोध जताया तो आरोपी ने बांस के डंडे से उसके सिर पर कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलते ही सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा और कोतवाल केबी सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शव देने से मना कर दिया। उन्होंने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब दो घंटे तक शव घर के बाहर रखने के बाद परिजन उसे कमरे में ले गए और अंदर से ताला बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए महरुआ, अहिरौली समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी। इस दौरान अजय और उसकी मां को हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसके पिता राजेश का पता नहीं चल सका। मृतका के पिता ने कहा कि एसपी के मौके पर आने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं सौंपा जाएगा। मृतका का पति गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करता है। महिला गांव में अपने पुत्र-पुत्री, सास और देवर के साथ रहती थी। एएसपी पश्चिमी देवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

अवैध संबंधों को लेकर गांव में चर्चा
महिला की हत्या के बाद गांव में वारदात की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के बीच महिला के आरोपी अजय के पिता राजेश से कथित अवैध संबंध होने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि इसी रंजिश में हत्या की गई। हालांकि, पुलिस ने इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed