फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A weak wall collapsed, killing an elderly man

Ambedkar Nagar News: कच्ची दीवार ढही, दबकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 06 Sep 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
A weak wall collapsed, killing an elderly man
हौसला प्रसाद (फाइल फोटो)
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कई दिनों से हो रही बारिश ने एक बुजुर्ग की जिंदगी छीन ली। कटका क्षेत्र के चकिया गांव में शनिवार को कपड़े फैलाने के दौरान कच्ची दीवार अचानक भरभराकर हौसला प्रसाद (70) के ऊपर गिर गई। मलबे में दबे बुजुर्ग को परिजनों और ग्रामीणों ने बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

चकिया निवासी दिलीप तिवारी ने बताया कि उनके पिता हौसला प्रसाद कच्चे मकान में रहते थे। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार काफी कमजोर हो गई थी। शनिवार को नहाने के बाद वह टिन शेड पर कपड़े फैलाने गए थे। इसी दौरान अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई। हौसला प्रसाद की पत्नी मंजू तिवारी का वर्ष 2004 में निधन हो गया था। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा दिलीप खेती करते हैं, जबकि विजय और राहुल मजदूरी करते हैं। राहुल खेती में भी बड़े भाई का हाथ बंटाते थे। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन

पांच साल से अटका था आवास
हौसला प्रसाद की मौत ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के अनुसार वह आवास योजना के पात्र थे और उनका नाम सूची में शामिल था। वर्ष 2021 में आवास स्वीकृति की प्रक्रिया के दौरान जांच में उनके नाम पहले ही आवास स्वीकृत होने की जानकारी सामने आई। बाद में पता चला कि किसी दूसरे लाभार्थी की आवास की श्रम राशि गलती से हौसला प्रसाद के खाते में भेज दी गई थी। इसी तकनीकी त्रुटि के कारण उन्हें वास्तविक आवास का लाभ नहीं मिल सका। करीब पांच साल तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। वर्ष 2025 में वर्तमान प्रधान राकेश चौहान ने दोबारा आवास के लिए आवेदन कराया, लेकिन आवास मिलने से पहले ही कमजोर दीवार ने उनकी जान ले ली। पक्की छत के नीचे रहने का उनका सपना अधूरा रह गया। प्रधान ने भी खाते में दूसरे लाभार्थी की श्रम राशि आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराकर मदद दिलाएंगे
इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। आवास जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा। - कुमार कार्तिकेय, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed