फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A reward of 15 thousand was arrested in an encounter

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
A reward of 15 thousand was arrested in an encounter
अंबेडकरनगर। जलालपुर पुलिस ने रविवार देर शाम उसरहा गांव के पास हुई मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया, जबकि बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश की पहचान अमरजीत उर्फ नाटे के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

शाहपुर फिरोजपुर निवासी अमरजीत पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर जानलेवा हमले की धारा समेत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक के अलावा तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली से जलालपुर थाने के एक सिपाही शिव शंकर घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। जलालपुर थाने के प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश फरार हो गया है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed